विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा थानाक्षेत्र के महुली पीपरदाहा बांकी नदी घाट किनारे एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया है।
मृतक की पहचान उतरप्रदेश के कोन निवासी संजय चन्द्रवँशी(35 वर्ष) के रूप में किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार कि दोपहर गाय चराने गए ग्रामीणों ने देखा कि बांकी नदी में एक शव पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय थाना व परिजनों को दिया। घटना की सूचना पाकर पहुची विशुनपुरा पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि संजय चन्द्रवँशी अपने ससुराल महुली कला निवासी ससुर अशर्फी चन्द्रवँशी के घर रहता था। मृतक अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ रह कर ससुराल में ही खेती का कार्य करता था।
परिजनों ने बताया कि ससुर का कोई लड़का नही होने के कारण मृतक सुसराल में रह कर घर का पूरी जिम्मेवारी को संभालता था।
इधर मौत की खबर सुनकर घटना स्थल पर पहुची मृतक की पत्नी आरती देवी ने बताया कि पति संजय चन्द्रवँशी रविवार की सुबह अपने ससुराल महुली कला घर से गांव के ही बाकी नदी किनारे खेती करने गए थे। जिसके बाद देर शाम तक घर वापस नही आए। बताया कि रात होने पर आस आप के गांव व रिश्तेदारों में काफी खोज बिन किया, लेकिन कोई जानकारी नही मिला।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350856
Views Today : 1
Total views : 504664