राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, जिला जज व डीसी ने की पूजा अर्चना

श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
सावन के पहली सोमवारी पर ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में हजारों लोगों ने भगवान शिव का दर्शन करते हुए जलाभिषेक किया। बोल-बम और हर-हर महादेव के नारे से पूरे दिन क्षेत्र गुंजयमान रहा। पूरा माहौल शिवमय हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए जिला के अलावे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।
सोमवार सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम तक चलता रहा। वही भीड़ को देखते हुए मंदिर निर्माण समिति द्वारा खास इंतजाम किए गए थे। पार्किंग, सुरक्षा, प्रसाद सहित श्रद्धालुओं को कतार बद्ध कराकर दर्शन कराया जा रहा था।

Advertisement

*जिला जज व डीसी ने की सपत्नीक पूजा*

ऐतिहासिक राजा पहाड़ी शिव मंदिर में पहले सोमवारी को जिले के प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह व डीसी शेखर जमुआर ने सपत्नीक पूजा पाठ किया। मंदिर के पुजारी ने जिला जज व डीसी को विधिवत पूजा कराया।
वहीं श्रावणी मेले का भी उद्घाटन किया। पहाड़ी परिसर में श्रावणी मेले को लेकर झूला सहित अन्य दुकानें सज-धज कर तैयार है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा के बाद मेले का भी लुफ्त उठाया।

*750 फिट ऊंची चोटी पर है मंदिर*
राजा पहाड़ी शिव मंदिर की पर्यटन स्थल के रूप में भी ख्याति प्राप्त है। प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों के बीच बना मंदिर 750 फिट ऊंची चोटी पर स्थित है। वर्ष 1917 ई० में भगवान रुद्र की स्थापना कर पूजा प्रारंभ किया गया था। 1980 ई० से इस मंदिर में प्रातः पूजन व संध्या आरती होते आ रहा है। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने से आस्था का केंद्र बनते गया।  वर्ष 1988 ई० में मंदिर निर्माण समिति द्वारा राजा पहाड़ी शिव मंदिर का शिलान्यास वनांचल गुरु शंकराचार्य द्वारा मंदिर का कराया गया था। वही शिवलिंग का स्थापना कर पुराने व छोटे मंदिर की जगह विशाल मंदिर निर्माण के आधारशिला रखी गई। इसके बाद वर्ष 2013 में नर्मदेश्वर शिवलिंग का स्थापना किया गया।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!