नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
भाजपा विधायक कांग्रेसी नेता सह गांधी परिवार के स्व राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। चौंकिए मत, खबर सही है। भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित करना चाहते है। इस खबर ने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर जो भाजपा उठते-सोते गांधी परिवार को कोसने का एक मौका भी नही जाने देती, उस पार्टी के विधायक द्वारा ऐसा करना अजूबा से कम नही है।
विधायक भानु प्रताप शाही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। उन्होंने राजीव गांधी उद्यान, धुर्वा में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है।
दैनिक जागरण न्यूज़ पेपर में छपी रिपोर्ट के अनुसार विधायक भानू पिता और पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप देहाती की इच्छा को पूरा करने के लिए ऐसी घोषणा की है। कुछ महीने पहले ही उनका निधन हुआ है। अपने दिवंगत पिता की इसी इच्छा को पूरा करने का बीड़ा विधायक ने उठाया है। विधायक भानु प्रताप शाही के मुताबिक, प्रतिमा लगाने में कोई हर्ज नहीं है। विधायक ने इसके लिए प्रतिमा निर्माण भी करवा लिया है।
खबर के बाद प्रदेश कांग्रेस में खुशी का ठिकाना नही है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधायक के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए राजीव गांधी की जमकर तारीफ की है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से भानु प्रताप शाही को हरसंभव सहायता की जाएगी। राजीव गांधी देश में तकनीकी क्रांति के अग्रदूत रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने तेजी से विकास किया।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350855
Views Today :
Total views : 504663