धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
गुलशन चौक के नजदीक प्रशासन के पहल के बावजूद भी जल जमाव की समस्या का निदान नहीं हो सका है। आज भी यहां जल-जमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। चौक के स्थानीय लोगो में शमीम अंसारी, कलाम अंसारी, मुंद्रिका भुइया, काशी साव, अनिल चंद्रवंशी , सफदर अंसारी, सतार अंसारी सहित अन्य लोगो ने बताया की यहां बारिश हो जाने पर दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है। जिस वजह से इस रास्ते से चलने वाले राहगीरों के अलावे शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार में आने वाले लोगो को बाजार जाने में दिक्कत होती है। लोगों को रूट बदलकर जाना पड़ता है। वही दूषित पानी जमा होने से बीमारी फैलने का भी डर है। जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रक्रोप बढ़ रहा है, वही मलेरिया व डायरिया बीमारी फैलने की आशंका है। इसके पुर्व बरसात होने में जल जमाव होने से स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था। जिसके बाद बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी निकासी जेसीबी मशीन लगाकर कराया था। इसके बाद भी पानी पूरी तरीके से नही निकल पाया था। पानी निकासी का स्थाई समाधान नहीं होने से अभी भी स्थिति यथावत है। जिस पर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350855
Views Today :
Total views : 504663