रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका प्रखंड मुख्यालय परिसर के सिंगल विंडो केंद्र पर खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत लाकड़ा व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अहमद अली अंसारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला में सैकड़ों कृषक उपस्थित थे। गढ़वा से प्रशिक्षक के रूप में आए मझिआंव प्रखंड के बीटीएम दयानंद पांडे ने सभी किसानों को फसल में लगने वाले रोग एवं उनके रोकथाम के तरीके एवं कीटनाशक दवाओं के साथ-साथ खरीफ फसल को अच्छे से उत्पादन करने के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। वही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अली अंसारी ने कहा की सभी कृषकों को धान मक्का की खेती से ऊपर उठकर वैकल्पिक खेती करने की जरूरत है। एवं खेती के साथ-साथ पशुपालन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वहीं रंका प्रखंड प्रमुख हेमंत लाकड़ा ने कहा कि गढ़वा सहित 9 जिला हमारे झारखंड में सुखाड़ के चपेट में आ गए हैं हम सब सरकार से गढ़वा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का मांग कर रहे हैं। वही नव पदस्थापित रंका प्रखंड के बीटीएम त्रिभुवन सिंह ने कहा कि किसानों को कम वर्षा वाली फसल प कुर्थी, मडुआ, जटनी एवं सरसों आदि का खेती करना चाहिए जिससे किसानों का आमदनी कम ना हो। इससे किसान सुखार से लड़ सकते हैं। पर उपस्थित थे। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार रवि, कृषक मित्र राकेश सिंह दीपक कुमार सहित सभी कृषक मित्र मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 351846
Views Today : 12
Total views : 505930