विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र तिवारी के द्वारा पार्टी के गढ़वा जिलाध्यक्ष के रूप में सुयश पाण्डेय की नियुक्ति की गई। बताते चलें की केंद्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने संगठन के विस्तार के लिए गढ़वा, पलामू, रांची एवं रामगढ़ जिले में जिला अध्यक्षों का चयन किया। नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष सुयश पाण्डेय ने बताया की पार्टी के संरक्षक एवं जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के नेतृत्व में पार्टी भय, भुख एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाते हुए जनता की इन तीनों समस्याओं से निजात दिलाने के अपने मुख्य उद्देश्य पर काम करेगी। श्री पाण्डेय ने कहा की सरयू राय के मार्गदर्शन में वे पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले अपने राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

Advertisement
साथ ही साथ यह भी जानकारी दी गई की आनेवाले समय में गढ़वा जिले में पार्टी का विस्तार किया जाएगा एवं समाज हित की सोच रखने वाले लोगों को पार्टी की सदस्यता प्राप्त कराते हुए नई जिम्मेवारियां भी सौंपी जाएगी। पार्टी की विचारधारा एवं चुनावी उद्देश्य पर बात करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनतंत्र मोर्चा 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव में उतरेगी। जिस तरह से सरयू राय जी को जनता का विश्वास प्राप्त है एवं जनाधार खुल कर उनका साथ दे रही है, इससे यह साफ प्रतीत होता है की झारखंड के लोगों को सही और गलत में फर्क बिल्कुल साफ नजर आ चुका है। बताया गया की गढ़वा जिले के साथ साथ यह पार्टी राज्य भर में युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित राज्य की अंतिम जनता के हित में कार्य करने को लेकर अग्रसर है।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 351846
Views Today : 12
Total views : 505930