श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
श्री बंशीधर नगर अधिवक्ता संघ के चुनाव में ब्रजेश कुमार चौबे अध्यक्ष व उदय प्रताप सिंह सचिव निर्वाचित हुए है। शनिवार को कोर्ट परिसर में मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ब्रजेश कुमार चौबे ने अपने निकटतम प्रतिनिधि हंसेश्वर पांडेय को 6 मतों से हराकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज हुए। ब्रजेश चौबे को 22 वही हंसेश्वर पांडेय को 16 और राजेंद्र यादव को 2 मत प्राप्त हुए। सह सचिव के पद पर वेदप्रकाश तिवारी और नीरज कुमार सिंह ने बराबर 20-20 मत प्राप्त किया। बाद में लॉटरी के माध्यम से वेदप्रकाश को विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए नित्यानंद चौबे ने अमर पांडेय को 10 मतों से पराजित किया। नित्यानंद को 25 वही अमर को 15 मत मिले। उधर उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार पांडेय, सचिव पद पर उदय प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव पदाधिकारीयो के द्वारा सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, उपेन्द्र प्रसाद, विष्णु कुमार पांडेय के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराया गया। उधर अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
Advertisement








Users Today : 18
Total Users : 351877
Views Today : 27
Total views : 505973