Advertisement
रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम
रंका अनुमंडलीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद का पलामू में तबादला होने के बाद आज उनको समारोह पूर्वक विदाई गयी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मियों ने अंग वस्त्र व उपहार देकर विदाई किया। डॉ गोपाल प्रसाद के सेवा भाव व उनके कार्य शैली से रंका के लोग काफी प्रभावित थे। डॉक्टर प्रसाद के तबादला होने से आसपास के लोगों में मायूसी देखी गई। डॉ प्रसाद के तबादला से आसपास के लोगों के साथ साथ उनके साथ काम करने वाले कर्मीयों ने भी दुख जताया। इधर अस्पताल से निकलने के बाद डॉ गोपाल प्रसाद रंका ब्लाक परिसर में आए और रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम व अंचलाधिकारी शंभू राम से मुलाकात किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने भी उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई किया । इधर नव पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉक्टर असजद ने प्रभार ग्रहण किया।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350864
Views Today : 9
Total views : 504672