देश में साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक हैं आदिवासी, फिर भी नहीं मिल रहा अधिकार : मंत्री मिथिलेश
Advertisement

Advertisement
गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि देश में आदिवासियों की आबादी से साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक है, फिर भी उन्हें पूरा हक एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। राजनीतिक दल के लोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में आदिवासियों का इस्तेमाल करते हैं। वे सत्ता में आते ही आदिवासियों को भूल जाते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गढ़वा में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में मंत्री श्री ठाकुर बोल रहे थे।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार आदिवासियों की पूरी तरह से हितैषी है। राज्य में आदिवासियों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका सीधा लाभ आदिवासी परिवार को मिल रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार आदिवासियों, मूल वासियों एवं झारखंड वासियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में आदिवासियों, मूलवासियों को उनका पूरा हक एवं अधिकार मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669