रंका(गढ़वा)/तौहिद आलम

अनुमंडल अंतर्गत चिनिया प्रखंड के बरवाडी में गढ़वा जिला 20 सूत्री अध्यक्ष नितेश सिंह ने ग्रामीणों के साथ अमृत सरोवर के पास पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जेठान सिंह को याद करते हुए देश के लिए बलिदान हुए उन सभी वीर जवानों को याद किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी व जेठन सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अमृत सरोवर के पास वृक्षारोपण किया। वही रंका प्रखंड के चौकड़ी के छुहीया नाला डैम के पास रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम व अंचलाधिकारी शंभू राम के संयुक्त अगुवाई में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया। शहीदों को याद करते हुए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही संयुक्त रूप से सैकड़ो पौधों को लगाकर अपने देश को विकसित देश बनाने में सहभागी बनने का शपथ लिया गया। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कार्तिक पांडेय, आशीष गुप्ता, रंका में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी रतन कुमार सिंह, सोनदाग पंचायत के मुखिया रीमा देवी, पंचायत समिति सदस्य कुमारी रीना भारती, जनसेवक पंकज तिवारी के अलावे अन्य गण मान्य लोग मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350855
Views Today :
Total views : 504663