विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया।
सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी बुद्ध राम सामद ने झंडोतोलन किया। उसके बाद राज राजेंद्र प्रताप देव उच्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक नागेंद्र पांडेय, मध्य विद्यालय विशुनपुरा में प्रधानाध्यापक अजित कुमार पांडेय, प्रखंड संसाधन केंद्र विशुनपुरा मेंं बीपीएम, बालशिक्षा निकेतन बिद्यालय में प्रधानाध्यापक रामेश्वर चन्द्रवँशी, बाल विकास विद्यालय में भोलानाथ साहू, विशुनपुरा पँचायत भवन पर मुखिया प्रमिला देवी, अमहरखास पँचायत भवन पर मुखिया ललित नारायण सिंह, सरांग पँचायत भवन पर मुखिया व्यूटी सिंह, पिपरिकला पँचायत भवन पर मुखिया शुशीला देवी, पतिहारी पँचायत भवन पर मुखिया रब्या फिरदोसी,+2 पिपरिकला सशी प्रकाश रमन, वहीं भारत माता सेवा समिति विशुनपुरा के द्वारा लामी पहाड़ी पर झंडोतोलन किया गया।
वहीं प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा अपने निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा झंडा फहराया गया।

*स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा एवम शहीदो को दिया गया सम्मान*
स्वतंत्रता दिवस पर बीडीओ हीरक मन्ना केरकटा के नेतृत्व में पँचायत प्रतिनिधी, नेहरू युवा केन्द्र के लोगो ने हर घर तिरंगा लगा कर आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया।
वही सहीदो के सम्मान में पाचो पँचायत के मुखिया एवम कर्मियों की मदद से कलश में मिट्टी संग्रह कर जिला भेजवाई गयी।

वहीं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक कुमारी पूजा सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमृत काल के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण, हर घर तिरंगा, सहीदो के सम्मान में मट्टी संग्रह आदि कार्यक्रमो को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

इस मौके पर काफी संख्या में प्रखंड के विभिन्न गांवो से आये गणमान्य लोग शामिल थे।
Advertisement









Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669