भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देश मे उत्साह है। पूरे दिन हवन पूजन देश भर में हुआ। वही लैंडिंग को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर नगरी के भैया बहनों ने चंद्रयान डे मनाया व सरस्वती माता से से सेफ लैंडिंग की कामना की। वंदना सभा के पश्चात भैया बहनों ने सरस्वती माता और भारत माता के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर इस दिन की शुरुवात की भैया बहनों ने चंद्रयान 3 के बारे में काफी विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंहने जानकारी देते हुए बताया कि “चंद्रयान-3 भारत का एक महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन है। चंद्रयान-3 चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने का भारत का दूसरा प्रयास है। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (I इसरोइंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ) द्वारा 14 जुलाई, 2023 को 2.35 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया और करीब दो हफ़्ते बाद, यानी कि , करीब 5 अगस्त को चंद्रयान ३ चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।
चंद्रयान-3 के मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का प्रदर्शन करना, चंद्रमा पर रोवर के चलने का प्रदर्शन करना और इन-सीटू यानि चाँद की सतह पर ही वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है। मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, लैंडर में कई उन्नत प्रौद्योगिकियाँ मौजूद हैं जैसे कि लेजर और आरएफ-आधारित अल्टीमीटर, वेलोसीमीटर, प्रोपल्शन सिस्टम, आदि। इस मिशन के सक्सेस की हम ईश्वर से कामना करते है । इस मौके पर संभी आचार्य, दीदी ,कर्मचारी बंधु भगनी उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 29
Total Users : 351796
Views Today : 48
Total views : 505878