भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र के बनसानी पंचायत के झगड़ाखाड के ग्रामीण बंदरो की वजह से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। खपरैल मकान बंदरों के आतंक के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे है। वही रोज सुबह बंदर झुंड बनाकर आते है और खेतो में लगे मक्का की फसल, अमरूद, सब्जियों को तोड़कर नुकसान कर दे रहे है। खपरैल मकानों के खपड़ो को तोड़कर तहस नहस कर दे रहे है जिससे ग्रामीण परेशान है। युगलकिशोर पाठक, मुंद्रिका पाठक, बसंत पाठक, राम निवास साह, सुनील साह, राम औतार साह, रामनाथ साह, अयोध्या पाठक, अमित पाठक, विनय पाठक ब्रजकिशोर पाठक सहित टोला के निवासियों के घर को बंदरो ने काफी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी से कई बार कहा गया, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है की जल्द से जल्द बंदरो को पकड़ने का अभियान चलाया जाए। व नुकसान का आकलन कर सरकार उचित मुआवजा का प्रावधान करे।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 351820
Views Today : 17
Total views : 505904