भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरी पंचायत के कुंवरठीका निवासी बिजेंद्र सिंह(उम्र 31 वर्ष), पिता जगदीश सिंह की मौत ईलाज के दौरान अहमदाबाद में हो गई। वह दो माह पूर्व ही अहमदाबाद के नाना चिलोड़ा स्थित हिन्दुस्तान इंफ्रास्ट्रक्चर कम्पनी में काम करने गया हुआ था। बीते 31 अगस्त को कंपनी में काम करते समय वहाँ उसकी अचानक तबियत खराब होने के बाद उसे ईलाज हेतु वहीँ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ ईलाज के दौरान 31 अगस्त की रात में मौत हो गई थी। शनिवार के सुबह मृतक का शव एम्बुलेंस से पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक का दाह संस्कार गांव के ही पुरान पानी नदी के श्मशान घाट पर किया गया। उधर मजदूर का शव आने की जानकारी मिलते ही उपप्रमुख पिंटू टोपनो , बबलू यादव, सदर उल्फत अंसारी, विजय उरांव, सुनील राम, राजेश्वर सिंह, हीरालाल सिंह आदि ने मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
Advertisement







Users Today : 27
Total Users : 351886
Views Today : 37
Total views : 505983