श्रीबंशीधर नगर(गढ़वा)। नगर उंटारी रेलवे क्रासिंग के समीप पोल संख्या 44/28 केेके पास महिला ने अपने दो बच्चों को फेंककर मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना में उसका एक पैर कट गया। वही शरीर के कई जगहों पर भी गंभीर चोटें आई है। महिला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गाँव निवासी अस्लीम अंसारी की पत्नी नूरीना बीबी है। जानकारी के अनुसार सुबह मूंग फसल को लेकर उसकी सास से लड़ाई हुई थी। इस दौरान उसका पति भी घर नही था। लड़ाई के बाद अपने दो बच्चों को लेकर नगर उंटारी के हुलहुला स्थित अपने मायके के लिए निकल गयी। रेलवे लाइन के पास पहुंचने पर यूपी की ओर से आ रही मालगाड़ी देखते ही अपने दोनों बच्चों को फेंककर ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगो की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लिया।
नगर उंटारी में महिला ने दो बच्चों को फेंककर ट्रेन के सामने कूदी, स्थिति गंभीर
Advertisement
Advertisement








Users Today : 16
Total Users : 352174
Views Today : 19
Total views : 506329