भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के स्टोर मैनेजर संतोष नायक के साथ मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना में संतोष घायल हो गए हैं। मारपीट का आरोप सिंघीताली निवासी अंशु चौबे पर है। घायल ने इसे लेकर स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है। थाने में दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते रात्रि साढ़े दस बजे स्टोर बंद कर मैं अपना डेरा जा रहा था। रास्ते मे अनामिका होटल के समीप सिंघीताली निवासी अंशु चौबे (पिता अभिमन्यु चौबे) अपने तीन चार सहयोगीयों के साथ आकर लाठी डंडे से मार पीट करने लगे। जिससे वे घायल हो गए। घायलावस्था में स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया गया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 351903
Views Today : 2
Total views : 506000