भवनाथपुर(गढ़वा)/ अजित कुमार साह
थाना क्षेत्र मकरी के छौनी मोड़ के समीप बुलेट के धक्का से बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायलावस्था में उसे भवनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्तरप्रदेश के खेमपुर निवासी अखिलेश कनौजिया की पत्नी चांदनी कुमारी(25 वर्ष) बनसानी स्थित अपने मायके से भाई के साथ बाइक से भवनाथपुर टाउनशिप स्थित बीएसएम कॉलेज में बीए का परीक्षा देने जा रही थी। मकरी के छौनी के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात बुलेट के धक्का मारने से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद बुलेट चालक मौके से फरार हो गया।
Advertisement






Users Today : 24
Total Users : 351858
Views Today : 27
Total views : 505945