श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
केतार के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओंकारनाथ शर्मा(75 वर्ष) का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गयी। उनके निधन से पूरे अनुमण्डल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है। ओंकार नाथ शर्मा कई वर्षों से केतार में रहकर चिकित्सा कार्य के साथ समाजसेवा करते थे अपने कार्यो से वे लोगों के दिल मे जगह बना ली थी। मूलतः वे नगर उंटारी थाना क्षेत्र के अहिरपुवा गांव के रहने वाले थे।ओंकार नाथ शर्मा प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निसिथ नीरव व डॉ निशंक निश्रम के पिता थे। केतार स्थित घर मे
दिल का दौरा पड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें मेदिनीनगर स्थित नारायण अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान शनिवार रात 2 बजे करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। शव रविवार सुबह केतार स्थित घर पहुंचा। जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उधर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, झामुमो के अनुमण्डल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, डॉ संतोष कुमार सहित अन्य लोगो ने शोक व्यक्त किया है।
Advertisement








Users Today : 25
Total Users : 351792
Views Today : 44
Total views : 505874