रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
जेएसपीएलएस का वार्षिक आमसभा का आयोजन मध्य विद्यालय सिलीदाग एक के मैदान मे शुक्रवार को किया गया। प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, बीपीएम गिरजेश शर्मा एवं मड़वानियां मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर करुणा सोनी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर महिलाएं ही अंकुश लगा सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नारी शक्ति को सशक्त बनाने का कार्य किया है। वहीं दीदी बाड़ी योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही है। प्रभात कुमार ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। सब का साथ, सब का विकास के साथ महिलाएं रूढ़ि वादी से उपर उठकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं।कार्यक्रम को मुखिया स्वीटि वर्मा, गिरजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्य करने वाली सखी मंडल की बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पूनम देवी व धन्यवाद ज्ञापन मीना देवी ने किया।इस अवसर पर अनय कुमार, रोहित कुमार, श्यामलाल पासवान, समाज सेवी अर्जुन चौधरी, अमित प्रकाश, ब्रजेश कुमार, बैंक सखी बबिता देवी, जीआरपी जितेन्द्र कुमार सिंह, अतुल तिवारी, सविता देवी, रौशन आरा, सुनीता देवी, सुमन देवी, अंजू देवी, किरण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 11
Total Users : 351998
Views Today : 11
Total views : 506106