विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
कृषि उद्यान विभाग गढ़वा के तत्वधान में बागवानी मिशन कार्यक्रम के तहत किसानों को फलदार पौधा का वितरण किया गया।
जिसमे नींबू, सपोटा, अमरूद, कश्मीरी , बेर सहित अन्य पौधे शामिल थे।
इस मौके पर बीटीएम रंजीत सिंह ने किसानों को बताया की पौधा लगाने के लिए लगभग दो से ढाई फीट गड्ढा की खुदाई कर उसके बाद गोबर की खाद, राख, सूखा पता, मिट्टी से मिलाकर गड्ढा में भर देना है। उसके बाद सुबह शाम पानी देते रहना है।
इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, भुखन साव, सुमंत मेहता, उपेंद्र कुमार, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, शशी शेखर सिंह, श्याम सुंदर, अशोल साव, अजय यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 5
Total Users : 352434
Views Today : 5
Total views : 506639