विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय परिसर में आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर नेहरू युवा केंद्र विशुनपुरा के द्वारा बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत से वीर शहीदों के सम्मान में लाई गई मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा सदर पंचायत मुखिया (मुखिया संघ अध्यक्ष ) प्रमिला देवी अमहर खास पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह,शामिल हुए।

Advertisement
कार्यक्रम का शुरुवात दीप प्रज्वलित कर व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया।

Advertisement
वही नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा सिंह, दिव्या सिंह ने सभी मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पंचायत से लाई गई पवित्र मिट्टी को एक बड़े कलश में संग्रहित करने का कार्य अतिथियों के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों के द्वारा किया गया।

Advertisement
मंच का संचालन करते हुए पिरामल फाऊंडेशन के प्रतिनिधि सत्यम प्रकाश ने कहा की गौरव की बात है कि हम सभी देश की आजादी के 75 वे वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और यह मौका हमें मिल रहा है कि हम शहीदों के सम्मान में अपने घर और आसपास की मिट्टी का संग्रह कर शहीदों के सम्मान में बनने वाले स्मारक का हिस्सा बन सके।

Advertisement
इस कार्यकर्म को लेकर सभी पंचायत से आए विभिन समूह की सैकड़ो महिलाएं के बीच नेहरू युवा केंद्र के द्वारा पौधा वितरण किया गया।

इस मौके पर जेएसएलपीस बलॉक एडमिन नागेंद्र पाल मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान,मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, सनेह लता, आरती देवी,रीना देवी अनिता देवी,ममता देवी,रूपम देवी,संगीता देवी,रीमा देवी,रुक्मिणी देवी,सरस्वती देवी, के साथ महिला समूह के सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisement







Users Today : 23
Total Users : 351857
Views Today : 26
Total views : 505944