श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
अधौरा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव व स्कूल के निदेशक अलख नाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर शारदा महेश ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ती है। विज्ञान आधुनिक समय के लिए अतिआवश्यक है। लेकिन विज्ञान के साथ आध्यत्म भी जरूरी है। मस्तिष्क में विज्ञान और मन मे आध्यात्म होना चाहिए तभी हम, सही विकास कर सकते हैं। अपनी संस्कृति को छोड़कर हम कितना भी वैज्ञानिक प्रगति कर ले, देश व समाज का भला नही हो सकता। विज्ञान में मानवता छिपा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत भी विज्ञान के क्षेत्र में काफी आगे निकल रहा है। वहीं स्कूल के निदेशक अलख नाथ पांडेय ने कहा कि आज विज्ञान के बिना जीवन असंभव सा प्रतीत होने लगा है। जीवन के हरेक क्षेत्र में विज्ञान का महत्व काफी बढ़ गया है। बच्चों को शुरू से ही विज्ञान के प्रति जागरुक कर हम देश को काफी आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को रेगुलर स्कूल भेजने की बात कही। इस दौरान परमाणु पावर प्लांट, सोलर एनर्जी, रोड सेफ्टी, पोलूशन सहित अन्य आम जीवन से जुड़े विज्ञान के महत्व को दर्शाता मॉडल बच्चों द्वारा बनाया गया था। जिसे प्रदर्शनी में मौजूद अथितियों ने घूम घूम के देखा व जानकारी प्राप्त किया। प्रदर्शनी के लिए पीजीटी शिक्षक विजय सिंह और मनोरमा कुमारी निर्णायक के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दिव्या रानी ने किया। इस दौरान टीडीएम कॉलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, प्राचार्य एलके ओझा, भवना ओझा, धीरेंद्र चौबे, विकाश देव, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 17
Total Users : 351564
Views Today : 26
Total views : 505566