विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
युवा समाज सेवी विभूति शरण पांडेय ने गरीब असहायो के बीच 151 कंबल का वितरण किया। विभूति शरण पांडेय ने अपनी पुत्री त्रिसा के जन्म दिन के अवसर पर अमहर खास पंचायत के 14 वार्ड के मधूरी, कोचेया, कमता, महुली खुर्द, महुली कला, अमहर, अमहर टाड़ी, सोनडीहा के सैकड़ों वृद्ध असहायो के विच कंबल का वितरण किया गया।

अमहर के छठ घाट पर कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शीतलहरी व कपकपाती ठंड को देखते हुए हमने कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है जो उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

कहा की पंचायत के गरीबों की हर समस्या को लेकर चाहे राशन, पेंशन या अन्य कोई भी समस्या हो, उसके लिए हमेशा आवाज उठाते आया हूँ आगे भी आवाज़ उठाते रहूंगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम में शंकर मेहता, योगेंद्र पासवान, अमित पासवान, धर्मदेव गुप्ता, धनंनजय वियार, सोनू राम, छोटू सिंह, जोहर बीवी, रमजान मिया, सकीना बीवी, कांति देवी, रुपदेई देवी, केशिया देवी, मदन साह, आरती देवी, किरमानी देवी, सुमित्रा देवी, अमनी देवी, विश्वनाथ राम, सोमारु राम, कुंती कुंवर, माया देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 30
Total Users : 351204
Views Today : 44
Total views : 505126