विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड के पतिहारी गांव में कब्रिस्तान घेरा बंदी व सुंदरी करण योजना को लेकर मदरसा के मैदान में मुखिया रब्या फिरदोसी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
ग्रामसभा को लेकर मुख्य रूप से बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा उपस्थित थे।
योजना को लेकर ग्राम सभा मे अध्यक्ष व सचिव का चयन किया गया।

ग्रामसभा में अध्यक्ष पद के लिए अफजल अंसारी व रजु अंसारी वही सचिव पद के लिए महफूज अंसारी व मिन्नत हुसैन का सामने आया। चयन को लेकर वोटिंग किया गया। जिसमे अध्यक्ष अफजल अंसारी व सचिव पद के महफूज अंसारी को 476 ग्रामीणों का समर्थन मिला।
वही पर दूसरे अध्यक्ष पद के लिए रजु अंसारी व सचिव पद के लिए मिन्नत हुसैन को 246 ग्रामीणों का समर्थन मिला।
जिसके बाद बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा द्वारा अफजल अंसारी को अध्यक्ष व महफूज अंसारी को सचिव पद के लिए जीत की घोषणा की गयी।
इस मौके पर पंचायत सचिव जगदीस राम, एएसआई ज्वाला सिंह, हसन अंसारी, मन्नान अंसारी, शेखावत अंसारी, जाकिर हुसैन, गनपत अली, सदाकत अंसारी, सकीम अंसारी, आसमा बीबी, हलीम बीबी, रिजवाना बीबी, सफीना बीबी, जाहिद अंसारी सहित सिकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 351836
Views Today : 2
Total views : 505920