श्री बंशीधर नगर/उपेन्द्र कुमार
तुलसीदामर डोलोमाईट खदान चालू करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पदयात्रा और एसडीओ कार्यालय का घेराव किया गया। पदयात्रा गोसाईबाग मैदान से शुरू होकर मेन रोड होते हुए अनुमंडल कार्यालय परिसर जाकर सभा के रूप में तब्दील हो गया। पद यात्रा में शामिल लोग मेहनत मजदूरी की कमाई जोड़ के लेंगे पाई-पाई, तुलसीदामर खदान चालू करो, सेल प्रबंधन होश में आओ जैसे नारे लगा रहे थे।

Advertisement
सभा को संबोधित करते हुए इंटक नेता सुशील चौबे ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार की समस्या खदान बंद हो जाने से हो गयी है। मजदूरों के बारे में कोई सोच नही रह है। विधायक सांसद इसे लेकर मौन हैं। इंटक मांग पूरी होने तक आंदोलन करेगा। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश चौबे ने कहा कि यहां के विधायक और सांसद जनता के मूलभूत समस्या को लेकर उदासीन हैं। अगर ये लोग जनता के दुख दर्द समझते तो खदान चालू हो जाता। हमलोग मजदूरों के हक के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जबतक सफलता नही मिल जाती संघर्ष खत्म नही होगा। कांग्रेस के जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे ने कहा कि तुलसीदामर खदान से सैकड़ो मजदूरों का घर परिवार चलता था। लेकिन सेल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कारण यह बंद है। जिससे सैकड़ो घर का चूल्हा बुझ गया है। रोजगार देने की जगह रोजगार छिनने का काम किया गया है। कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूरों की आवाज़ बनकर खदान चालू करवाने के लिए काम करते रहेगी। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को मांग पत्र सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश चौबे ने किया।
उक्त दौरान प्रदीप शर्मा, बबन पासवान, गोपाल उरांव, शंभू राम, माणिक राम, महेंद्र पाल, विजय महतो, वीरेंद्र शाह, संजय सिंह, श्याम सुंदर मेहता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 1
Total Users : 350928
Views Today : 1
Total views : 504759