भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवीधाम के समीप तीखे मोड़ पर गुरुवार शाम दो बाईको के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द निवासी सुदेश्वर यादव पिता बिकाऊ यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के खुखरो निवासी विकास सिंह और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी अरविंद सिंह पिता राजेंद्र सिंह व बादल सिंह पिता बिनोद सिंह का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से 108 सरकारी एम्बुलेंस से ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सुदेश्वर यादव और विकास सिंह की नाजुक स्थिति को देखते बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुदेश्वर यादव गुरुवार शाम भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव स्थित अपने ससुराल चंद्रदेव यादव के घर जा रहे थे। जबकि टाउनशिप की तरफ से एक ही बाईक पर सवार नशे में धुत विकास सिंह, अरविंद सिंह व बादल सिंह तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गयी। घटना में सभी बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना के सअनि प्रभु मेहता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनो बाईक को जब्त कर थाने ले आए।
Advertisement






Users Today : 19
Total Users : 351193
Views Today : 30
Total views : 505112