सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
बीरबल सगमा मुख्यपथ पर दो बाईक के बीच हुए आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार डेढ़ बजे की है। दुर्घटना बीरबल सगमा मुख्यपथ स्थित चौराहा के समीप हुआ। सोनडीहा से भाई-बहन एक बाइक से विंढमगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बीरबल निवासी अनिल गुप्ता के बाइक से टक्कर हो गयी। घटना के बाद सगमा प्रमुख अजय साह, बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी घटना स्थल पहुँचकर सभी घायलों को गांव स्थित निजी क्लिनिक ईलाज के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेन्स से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Advertisement








Users Today : 29
Total Users : 350768
Views Today : 33
Total views : 504562