धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
विधायक भानु प्रताप शाही ने अम्बाखोरेया पंचायत के केतमा गांव में मृतक इंद्रदेव सिंह कि पत्नी शिवला देवी को 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उक्त राशि वन विभाग द्वारा प्रदान की गई है। 4 जनवरी को गांव निवासी इंद्रदेव सिंह की मौत जंगली हाथियों के हमले में हो गयी थी। मृतक अपने भूले भैंस को खोजने माझपानी के पुसुदाग के जंगल में गया हुआ था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने मृतक इंद्रदेव सिंह को अकेले पाकर उन्हें पटक पटक कर मार डाला था। इस हमले में शव क्षत विक्षत हो गया था। परिजनों ने मृतक के शव के साथ अंबाखोरेया चौराहे पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान सीओ सहित अन्य प्रसाशनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में वन विभाग ने मुआवजा देने की बात कही थी। चेक वितरण के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार, वन पाल प्रमोद यादव, मुखिया पति हरिलाल सिंह, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 351812
Views Today : 7
Total views : 505894