हिंदुस्तान की आवाज़/नेशनल डेस्क
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बात का बल तब मिला जब वे दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय जाकर झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात किया। कुछ दिन पूर्व ही गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए थे। गिरिनाथ सिंह चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नही देकर कालीचरण सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जिसके बाद टिकट के लिए वे राजद की सदस्यता ग्रहण किया। लेकिन चतरा सीट पर कांग्रेस ने मजबूत दावा किया। जिसके कारण अभी तक चतरा के लिए राजद और कांग्रेस में रस्साकशी जारी है। हालांकि चर्चा के मुताबिक चतरा सीट कांग्रेस को मिल सकती है। जिसके बाद गिरिनाथ सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही है।
Advertisement







Users Today : 32
Total Users : 351799
Views Today : 51
Total views : 505881