हिंदुस्तान की आवाज/नेशनल डेस्क
फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय मे भाजपा के वरिष्ठ नेतागण के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मनीष कश्यप अब चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। साथ ही वे एनडीए के लिए पूरे बिहार में प्रचार करेंगे।इससे पहले मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण से चुनाव लड़ने का एलान किया था। जिसे लेकर वह जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया था। मनीष कश्यप के के इस निर्णय के बाद बिहार में मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लग चुका है। बेतिया के रहने वाले मनीष कश्यप उस समय चर्चा में आए थे जब एक फर्जी वीडियो के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर तमिलनाडु पुलिस द्वारा एनएसए लगाया गया था। वही पुलिस की गिरफ्तारी को मनीष कश्यप राजनीति से प्रेरित कदम बताते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला था। मनीष कश्यप भारत के मशहूर यूट्यूबर हैं। सच तक नमक फेसबुक और यूट्यूब पेज चलाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की खबर अब सुर्खियां बन रही है।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350633
Views Today : 29
Total views : 504395