हिंदुस्तान की आवाज/नेशनल डेस्क
गिरिनाथ सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह भाजपा छोड़ कर चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए राजद में शामिल हुए थे। लेकिन गठबंधन के तहत चतरा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी। यहां पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने उक्त निर्णय लिया। इस संबंध में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने निर्णय लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 2000 से वह संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। क्षेत्र के लोगों का उनके प्रति काफी लगाव है। क्षेत्र की जनता उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के सुझाव और उनकी चाहत को वह नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ऐसे में वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चतरा लोकसभा क्षेत्र का स्थाई निवासी हूं। उनका मूल निवास स्थान पांकी है।
Advertisement








Users Today : 2
Total Users : 351861
Views Today : 2
Total views : 505948