विसुनपुरा(गढ़वा)/ राजु सिंह
संध्या गांव निवासी सुधीर ठाकुर की 36 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की मौत मंगलवार को गंभीर बीमारी से हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतिका किडनी की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसका इलाज 8 माह से चल रहा था। आठ दिन पूर्व तबियत खराब होने पर परिजनों ने गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ता देख रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी।

इधर मृतिका का शव घर आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
मृतिका अपने पीछे चार नाबालिग पुत्र छोड़ चल बसी है। अंतिम संस्कार बाकी नदी तट स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
Advertisement









Users Today : 9
Total Users : 352017
Views Today : 24
Total views : 506142