सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्र
सगमा प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव निवास 62 वर्षीय कोदू चंद्रवंशी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। घटना शुक्रवार दिन पौने तीन बजे की है। मौत से गांव घर में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर जाकर सांत्वना दिया।जानकारी के अनुसार कोदू चन्द्रवंशी अपने मवेशियों को गांव स्थित श्मशान के समीप चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र को छोड़ गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, प्रमुख अजय साव, घघरी मुखिया सरोज देवी ने मृतक के परिजनों से मिलकर परिजनों को सांत्वना दिया। साथ ही बीडीओ ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सारी सुविधा मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि धुरकी पुलिस एसआई सुनिल कुमार राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
Advertisement









Users Today : 1
Total Users : 350967
Views Today : 2
Total views : 504815