विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरीकला में प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया। चुनाव को लेकर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। पर्यवेक्षक अजित पांडेय और नवनीत तिवारी के उपस्थिति में पूर्व समिति का तीन साल कार्यकाल पूर्ण होने पर भंग कर नया समिति का शांतिपूर्ण पुनर्गठन किया गया।
सबसे पहले बारह सदस्यों का चयन किया गया। चयनित सदस्यों ने दीपक चौधरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुषमा देवी और संयोजिका बेबी कुँवर को सर्वसम्मति से चुना। वहीं प्रबंधन समिति के चुनाव के बाद समिति के चयनित सभी सदस्यों अध्यक्ष को माला पहनकर स्वागत किया। चुनाव को लेकर पूर्व समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक सह प्रबंधन समिति सचिव शशिप्रकाश रमण, बाल सांसद अनामिका कुमारी, वार्ड सदस्य सरिता देवी, शिक्षक कृष्णा चौधरी, नन्दकिशोर सिंह, प्रदीप कुमार, कल्याण पदाधिकारी जगदीश राम, संजय चंद्रवंशी, गयासुद्दीन अंसारी, मानिक सिंह, अजित रजक, भुखन साव, चिंटू सिंह, हसमत अंसारी सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 7
Total Users : 350599
Views Today : 7
Total views : 504341