विसुनपुरा: प्रमुख और पंचायत सेवक पर लगा विकास योजनाओं में अनियमितता का आरोप, एसडीओ ने जांच की कही बात

विशुनपुरा(गढवा)/राजु सिंह

सदर प्रखंड अंतर्गत विशुनपुरा पंचायत में 15वें वित्त आयोग के क्रियान्यन में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा है। अमहर खास के बीडीसी सहित स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रमुख दीपा कुशवाहा, प्रमुख पति चंदन मेहता और पंचायत सेवक पर आरोप लगाते हुए व्यापक धांधली का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि योजनाओं को प्रारंभ भी नहीं किया जा रहा है, और राशि की निकासी धड़ल्ले से की जा रही है। विशुनपुरा प्रमुख और पंचायत सेवक के द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। लोगों ने कहा कि शिकायत के बाद जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस पंचायत में अभय गुप्ता के घर से पोखरा तक नाली निर्माण के नाम पर 42 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है, लेकिन इस स्थल पर कुछ भी कार्य नही किया गया और न ही मेटेरियल गिराया गया है। वहीं विशुनपुरा थाना सूर्य मंदिर छठ घाट पर जलमीनार लगाने के नाम पर 2 लाख 49 हजार रु की निकासी कर ली गई है। वहीं सरांग में रघु सिंह के घर के पास जलमीनार निर्माण निर्माण में भी दो लाख उनचास हजार की फर्जी निकासी कर ली गई है। लेकिन स्थल पर कार्य प्रारंभ भी नही हुआ है।
योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर अमहर खास के बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी और स्थानीय लोगों द्वारा भी पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार मधेसिया को जानकारी देते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ।


नाली निर्माण को लेकर पूछे जाने पर प्रमुख दीपा कुशवाहा ने कहा कि जहां स्थल है, वहां काम हो रहा है। इससे ज्यादा जानकारी चाहिए तो मेरे पति चंदन मेहता से बात कर लीजिए। वही प्रमुख पति चंदन मेहता ने बताया कि नाली का निर्माण कार्य हो रहा है। जलमीनार निर्माण का स्थल बदल कर दूसरे जगह निर्माण किया गया है।
वही इस संबंध मे पंचायती राज प्रखंड कोर्डिनेटर सुबोध कुमार ने बताया कि कार्य स्थल बदलने का कोई प्रावधान नही है।
वहीं इस संबंध मे अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की इस तरह की मामले की जानकारी आपके द्वारा मिला है। जांच कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!