विशुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
भाजपा पार्टी द्वारा प्रखंड में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्या रूप से विधायक भानु प्रताप शाही उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जंग में जाने से पहले युद्ध मे विजय होने के लिए आपसब से आशीर्वाद लेने आया हूं। जबकि हमारे विरोधी नगर गढ़ के छोटे राजा ताहिर अंसारी से आशीर्वाद लेने गए हैं।
इस दौरान विधायक भानुप्रताप शाही ने पूर्व में किये गये विकास कार्य को गिनाया। उन्होंने कहा कि विशुनपुरा को प्रखंड, बाकी नदी पर पुल, पिपरी बाजार से रमना रेलवे स्टेशन तक सड़क, सरांग में हाई स्कूल, ढिबरी युग से बिजली पहुचा कर उजाला करने, दर्जिया गांव का सड़क और पावर सबस्टेशन बनवाकर 22 घंटे बिजली देने का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि जोगिराल के बाकी नदी पर पुल व रोड भी पास हो गया है। उसे चुनाव बाद जल्द ही बनवाया जाएगा। विरोधी विकास को देख कर घबरा गये है। उन्होंने कहा कि छोटे राजा व उनके बड़े भाई राज राजेन्द्र प्रताप देव 10 साल विधायक रहे, लेकिन विकास के नाम पर एक ईंट भी नही रखा गया। नगर गढ़ सब दिन जमींदारी कर किसानों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना के माध्यम से 2100 रु देने का कार्य किया जाएगा। बाकी बचे लोगो को गैस सिलेंडर देकर उसका दाम 500 सौ रु कर देंगे। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर वाले लोगो को 2 हजार रु पेंशन दिया जाएगा। सरकार बनते ही 22 लाख आवास बनाया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।
बालू को लेकर पुलिस पहरेदारी कर रही है। घर बनाने के लिए बालू नही मिल रहा है। लेकिन सरकार बनते ही बालू को फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा की तरह बात नही करते, जो शिलान्यास करते है उसका काम होता है। राजा एवं ताहिर का कंधा राइफल ढोने से मजबूत हुआ है। एक जमींदार और दूसरा उग्रवादी थे। लेकिन भानु का कंधा बहनों का डोली उठाने से मजबूत हुआ है। सैकड़ो बहनों का शादी करने का कार्य किया गया है। ताहिर अंसारी लेवी वसूलने का कार्य करते है। ताहिर अंसारी दलितों और मुस्लिमों का वोट सात करोड़ रूपए में नगर गढ़ के छोटे राजा से बेच दिया है। सरकार बनते ही स्कूली बच्चों का हरा ड्रेस बंद करके भीम राव जी का ब्लू ड्रेस करने का कार्य करेंगे। 87 प्रतिशत हिन्दूओ की आबादी है। इसलिये इनके देवी देवताओं पर खर्च करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस बार सभी मतदाताओं से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सोना राम, शिधेश्वर राम, सोना ठाकुर, मनीष रवि, रविरंजन कुमार, रामाशीष, कामेश्वर राम सहित सैंकड़ों लोगों ने दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए।
इस मौके पर भगत दयानन्द यादव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, अशोक पासवान, जितेंद्र दीक्षित, पुलस्त्य शुक्ल, अवध विहारी गुप्ता, कृपाल सिंह, सुमंत मेहता, शोभनाथ यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 30
Total Users : 350123
Views Today : 32
Total views : 503727