विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजू कुमार सिंह
Advertisement
एसडीओ आलोक कुमार ने सोमवार को विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय व प्रखंड में संचालित मनरेगा के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।
O
Advertisement
प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उपस्थित कर्मियों से विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नजारत, उपस्थिति व स्थापना पंजी का भी जांच किया।

निरीक्षण के दौरान मनरेगा योजनाओ में कई जगह कमी पाई गई। जिसपर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की बात कही। कई जगह कार्यस्थल पर मजदूर नदारद थे। जबकि योजना में मजदूर का डिमांड ऑन गोइंग नेट पर दिख रहा था। एसडीओ ने योजना बीपीओ कुश केशरी, जेई मनोज कुमार और रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के बाद एसडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रखंड में संचालित विकास योजनाएं कितनी पूर्ण व अपूर्ण है, इसकी जानकारी प्रखंड कर्मियों से लिया गया।
एसडीओ ने पतिहारी पंचायत में शरफराज अंसारी के कूप निर्माण योजना का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी मिस्त्री का डिमांड नेट पर चल रहा था जिसपर एसडीओ ने रोजगार सेवक को फटकार लगायी। वही रुकसाना बानो की दीदी वाड़ी योजना में निर्माण स्थल पर एक भी मजदूर नही पाए गए। इस योजना में कार्य करने वाली एक मजदूर अकलिमा बीबी को बुलाया गया। जिसकी उम्र लगभग 74 वर्ष थी। जिसपर एसडीओ ने तत्काल कार्यवाई की बात कही। साथ ही बीपीओ को कड़ी फटकार लगायी।
विशुनपुरा पंचायत में मनरेगा योजना से संचालित प्रेमशंकर पासवान की आम बागवानी योजना का स्थल पर जाकर जांच किया। जांच के दौरान आम बागवानी में कोई मजदूर नही था। इस योजना में सिर्फ डिमांड ऑनलाइन नेट पर मजदूर मिट्टी का कार्य करते दिख रहे थे। एसडीओ ने रोजगार सेवक बरुन मिश्रा को कड़ी फटकार लगायी। वही पास में संचालित नाथू रजवार के कूप निर्माण योजना में मास्टर रॉल डिमांड के अनुसार मजदुर नही पाये गए। जिसपर एसडीओ ने बीपीओ कुश कुमार केशरी, जेई मनोज कुमार, रोजगार सेवक बरुन मिश्रा को कड़ी फटकार लगायी। वही इस योजना पर कार्यवाई करने का निर्देश बीपीओ को दिया। इसके अलावे एसडीओ ने पीएम आवास का भी निरीक्षण किया। सभी योजनाओं का दस्तावेज बीपीओ से मांगा है।
Advertisement








Users Today : 5
Total Users : 349762
Views Today : 8
Total views : 503226