विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरांग बटुआ में प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया।
चुनाव को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सभी अभिभावक उपस्थित थे। प्रबंधन समिति चुनाव के मनोनीत पर्वेक्षक प्रदीप कुमार और इंद्रदेव राम के उपस्थिति में पूर्व समिति का तीन साल कार्यकाल पूर्ण होने पर भंग कर नया समिति का शांतिपूर्ण पुनर्गठन किया गया।
सबसे पहले बारह सदस्यों का चयन किया गया। सभी सदस्यों ने चांदनी कुंवर को अध्यक्ष, सूर्य देव सिंह को उपाध्यक्ष और सुनीता कुंवर को संयोजिका के रूप मे सर्व सम्मति से चयन किया।
प्रबंधन समिति चुनाव को लेकर पूर्व समिति के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सह प्रबंधन समिति सचिव जितेंद्र राम, बाल सांसद धीरज कुमार बैठा, वार्ड सदस्य सह उप मुखिया सरोज देवी, शिक्षक रविंद्र पाठक, अनीता कुमारी, संभु सिंह, इंद्रदेव साह, बलराम साह, पनपत्ति देवी, सुचिता कुंवर, रेखा देवी, लीलावती कुंवर, अनीता देवी, अनिल कुमार पासवान, देवराज सिंह,भागीरथी सिंह, सरोज देवी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 1
Total Users : 351665
Views Today : 1
Total views : 505692