भाजपा की घिनौनी राजनीति को यहां की जनता ने नकारा: अनंत प्रताप देव

विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
भवनाथपुर विधानसभा के झामुमो के नवनिर्वाचित विधायक अनंत प्रताप देव के जीत पर विशुनपुरा प्रखंड में स्वागत सह आभार यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कहा कि झामुमो पार्टी ने झारखण्ड में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। बीजेपी के हिन्दू मुस्लिम कर बांटने की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। बीजेपी की घिनौनी राजनीति को जनता ने चुनाव में देखा है। विवाद कराने के लिए मंदिर में मांस फेंकवाने का कार्य किया गया, लेकिन जनता ने उनके मंसूबों को पूरी तरह विफल कर दिया। सरकार ने मईया सम्मान योजना का जो वादा किया था, उसे 1 हजार से 2500 सौ रु देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2009 में जब विधायक बना था तब विशुनपुरा सबसे पिछड़ा प्रखंड था। उसे विशुनपुरा, मझिआंव व नगर तक पक्की सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया है। विशुनपुरा में 5 एकड़ जमीन देकर थाना ब्लॉक बनवाने का कार्य किया था। विधानसभा का तकदीर व तस्वीर बदलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में तालाब सुंदरीकरण, सड़क सहित सभी विकास योजनाओं का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस लाभुकों का राशन कार्ड नही बना है, उसे जिला से लॉगिन छोडवाने का कार्य किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रावण का राज था, उसे जनता ने मिटाने का काम किया है। भानुप्रताप शाही ने चुनाव हारने के बाद 1 वोट में 5 विधायक बोलते है। लेकिन यहाँ के लोगो ने एक वोट से 1 लाख 47 हजार विधायक बनाने का किया है। जुमलेवाजी की बात करने वाले को हटा कर लोगो ने आशीर्वाद देने का कार्य किया है। सभी का विकास किया जाएगा।
वही झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद आशीर्वाद मांगने आया हूं।
आने वाले 5 वर्षों में विकास करके क्षेत्र को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। जो वादा किए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा की भ्रस्ट पूर्व विधायक को जनता ने खदेड़ने का कार्य किया है। बीजेपी पार्टी ने जाती धर्म की राजनीति कर लोगो को बाटने की कार्य किया है। सभी देवी, डीहवार स्थानों को सुंदरीकरण करने का कार्य किया जाएगा। भारत बाबा साहेब के सविधान से चलता है। लोगो को बांटने वाले को खदेड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग कहते है कि बटोगे तो कटोगे, लेकिन यहाँ के लोग न बटेंगे न कटेंगे। विकास की रास्ते पर बढ़ेंगे।


वही इसके पूर्व मुख्यालय में पैदल मार्च कर लोगो का आभर प्रकट किया गया। उसके बाद विष्णु मंदिर पहुच कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्यों ने विधायक अनंत प्रताप देव को भगवान की फोटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, शिवबचन यादव, गौरव प्रताप देव, संजय गुप्ता, बलराम पासवान, नारायण शर्मा, मंदिर कमिटी सचिव, ज्वाला प्रसाद, गौरीशंकर गुप्ता, आलम अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, अजय यादव, शिवप्रसाद, हेमेंद्र चंद्रवंशी, बंटू सिंह,चिंटू देव, मानिक गुप्ता, विजय चौरसिया,संजय चंद्रवंशी, भुखन साव,सहित कयी लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!