सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
प्रखण्ड के बीरबल गांव में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन प्रमुख अजय साह, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।
उक्त धान क्रय केंद्र का संचालन केंद्र सरकार व राज्य सरकार के संयुक्त तत्वधान में गैर सरकारी संस्था द्वारा संचालित कृषि मंत्रालय के अधीन सखी फार्मर प्रेडियुसर कंपनी लिमिटेड इकाई एफपीओ बीरबल के माध्यम से किया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा की सगमा में धान क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को काफी लाभ होगा। क्रय केंद्र के अभाव में यहां के किसान कम दाम पर अपने धान को बेचने के लिए मजबूर थे। लेकिन अब निर्धारित मूल्य पर ध्यान बेच सकेंगे। जबकि एक सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी दिया जाएगा।
सगमा प्रमुख अजय साह ने कहा की इस केंद्र से धान खरीदी के साथ किसानों को खाद बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके संचालक विकाश कुमार श्रीवास्तव से अनुरोध है की समय पर इसकी वितरण सुनिश्चित किया जाए।जबकि कृषि सखी के सीओ जनर्दन प्रसाद यादव ने कहा की इस केंद्र में धान बेचने वाले किसानों को पैक्स लैंपस के तर्ज पर एक हजार रुपया देकर इस केंद्र का शेयर होल्डर बनाना है। इसके बाद अपने उपज को आसानी से बेच सकते है। इस केंद्र के द्वारा धान खरीदी के साथ शेयर धारकों को सब्सिडी पर खाद बीज उपलब्ध उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर ओम प्रकाश सिंह, सोनडिहा मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, घघरी मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी उपस्थित थेl जबकि किसानों में मुख्यरूप से सुरेश प्रसाद यादव केंद्र के निदेशक विकास कुमार श्रीवास्तव भोला शाह कामेश्वर गुप्ता मोतीलाल शाह देवराज प्रजापति रामचंद्र साह गोरख जायसवाल बैजनाथ यादव उदय शाह संजय गुप्ता श्री किशन साह चंद्रदेव प्रसाद यादव उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 8
Total Users : 350846
Views Today : 10
Total views : 504652