रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
समाज के असहाय और जरुरमंदों की सेवा करना ईश्वर के पूजा के समान है। उक्त बाते सरयू राम चंद्रवंशी के स्मृति में आयोजित 26 वें कंबल वितरण समारोह में कंबल वितरण करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कही। उन्होंने कहा कि गर्व की बात की स्वजनों की समृति में व्यवसायी बंधु रामसेवक प्रसाद और सुनील कुमार व उनकेउनक स्वजनों के द्वारा पिछले 25 वर्षों से ठंड के समय में लोगो को कंबल उपलब्ध कराते है।इस प्रकार के समारोह में भागीदार बनने वाले भी पुण्य के भागी बनते है।उन्होंने कहा की सभी सक्षम लोगो को सेवा करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।झामुमों के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताहिर अंसारी कहा कि सरयू राम के समृति में प्रत्येक साल असहाय और जरुरमंदो के बीच वितरण होने वाले समारोह में हमें कई बार शामिल होने का अवसर मिला है। सरयू राम के पदचिन्हों पर आगे बढ़ते हुए उनके स्वजनों भी गरीबों के सेवा में लगे हुए है। कार्यक्रम को पंसस सीता देवी,जैव विधता पार्षद के प्रखंड अध्यक्ष ललीत किशोर,मंसूर अंसारी आदी लोगो ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार ने किया। इस अवसर झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सुनील कुमार, विरेद्र प्रसाद,अशर्फी लाल,नरेश प्रसाद गुप्ता,रोहित वर्मा, सुभान अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मुन्ना पासवान,गुड्डू सिंह,अरविंद निराल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 349347
Views Today : 8
Total views : 502616