धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिरचैया गांव में एक युवक की डोभा डूबने से रविवार को मौत हो गई।मृतक की पहचान मुकलेश कोरवा उम्र 32 वर्ष (पिता गिरिजा कोरवा) के रुप में की गई। जानकारी के अनुसार मृतक मुकलेश शौच के लिए घर से गया हुआ था। इस दौरान वह डोभा में डूब गया। उसकी मौत की खबर सुनकर परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक का दो लड़का और दो लड़की है। परिजनों ने बताया कि अत्यंत ही गरीब परिवार से हमलोग थे। मजदूरी करके घर परिवार किसी तरह चलाता था। घर का एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति वही था। अब उसकी मौत हो जाने से घर परिवार वालो पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मुकलेश के चाचा भी निधन कुछ दिन पूर्व हो गया था। रविवार को ही ब्रह्भोज श्राद्ध कर्म निपटा था। एक और घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। इधर सुचना मिलने पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बनाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वाशन दिया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645