रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
पिछले दिनों कुंभ नगरी प्रयागराज में घाटी भगदड़ की घटना में कई लोग हताहत हो गए थे। वहीं कई लोग घायल और कई अभी लापता हैं। इस घटना से रमना थाना क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया निवासी 55 वर्षीय अनु कुमारी और 60 वर्षीय लालबिहारी पाल भी लापता है।

Advertisement
जानकारी के मुताबिक रमण थाना क्षेत्र के मड़वनिया से 27 लोगों का जत्था मंगलवार के देर रात कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा था|लोग जैसे ही नदी की ओर बढ़ते भगदड़ मच गई| भगदड़ मे बचकर घर वापस हुई स्वर्गीय राजेश्वर यादव की 50 वर्षीय देवंती कुअर ने बताया कि अपने जत्था के सभी लोग संगम तट की ओर बढ़ रहे थे|जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे थे लोग बिछड़ते जा रहे थे|मेरे साथ ननद अनु कुमारी लेकिन पीछे से किसी ने धक्का दिया और हमलोग बिछड़ गए| कई लोग मेरे उपर से गुजर गए| कई जगह चोटे लगी| एक युवक ने किसी तरह बचाया| पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराकर ट्रेन से घर भेज दिया| लेकिन अनु कुमारी का कोई जानकारी नहीं है|इधर उसी गांव के लाल बिहारी पाल बिल्ला पता बताए जा रहे हैं|उनके स्वजनों ने बताया कि भगदड़ के बाद से उनका सूचना नहीं मिल पा रहा है| 22 लोगो के जत्था मे सात लोग गुरुवार को वापस हो गए हैं| जबकी 16 लोगो से संपर्क किया जा सका है| शेष लोगों से संपर्क नही हो सका है
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645