विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रामनवमी को लेकर दिन शनिवार को एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाली गयी।
फ्लैग मार्च पतिहारी, हुरही, पिपरीकला बाजार, कमता, कोचेया, गांधी चौक, चक चक मोड़ टेंपू स्टैंड, नई बाजार, ब्लॉक मोड़ होते हुए थाना परिसर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की अपील की गयी।
असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सशस्त्र जवान सड़क पर कतारबद्ध होकर चल रहे थे.
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर इलाके में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है एवं जगह जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

Advertisement
किसी भी तरह की अफवाह या उन्माद फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए भारी संख्या में जगह-जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं इलाके में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार, थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर महिला थाना प्रभारी रूक्मणी कुमारी, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645