विशुनपुरा (गढ़वा) | संवाददाता – राजु सिंह
विशुनपुरा थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी राहुल सिंह, सीआई जयप्रकाश गुप्ता, अंचल अमीन नीरज चौबे, मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
थाना दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुनकर त्वरित समाधान करना था। विशेष रूप से भूमि विवाद, आपसी रंजिश और पारिवारिक मतभेद जैसे मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में समाधान हेतु समुचित प्रयास किए। इस दौरान करीब 10 भूमि विवादों का निष्पादन किया गया, जिससे ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश गया।

Advertisement
कार्यक्रम में विवाद समाधान के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नशा उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, जिससे समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।
अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि थाना दिवस प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है, जिसका उद्देश्य न्यायालय में गए बिना ही स्थानीय विवादों का समाधान करना है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने भी ग्रामीणों से कानून का पालन करने और आपसी समझ-बूझ से विवादों से बचने की अपील की।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645