विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
मानसून की पहली बारिश में ही मिडिल स्कूल विसुनपुरा का ग्राउंड तालाब में तब्दील हो गया है। जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी हो सकती है। शानिवर शाम को हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों का चेहरा खिल उठा वही इससे समस्या भी धरातल पर दिखने लगी है। कई जगह जलजमाव से लोगो को परेशानी होने लगी है।

स्कूल की ग्राउंड की बात छोड़ दीजिए, विद्यालय जाने वाला रास्ता भी पानी मे डूब चुका है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छत्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभी तो बरसात की शुरुआत हुई है। पूरा बरसात अभी बाकी है। ऐसे में और भी समस्या बढ़ने की आशंका है। जलजमाव के कारण छात्र-छत्राओं को गंदे पानी से चलजर स्कूल जाना पड़ेगा। वही यह गन्दा पानी बीमारियों को भी दावत दी सकती है।
समय रहते स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावको और जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्यान नही दिया गया तो स्थिति बदतर हो सकती है।
विद्यालय जाने वाले रास्ते का जहां से पहले पानी का निकास होता था, उसे किसी व्यक्ति द्वारा बंद कर दिया गया है। जिससे पानी की निकासी नही हो पा रही और विद्यालय का ग्राउंड पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है।
तेज बारिश में इस रास्ते का कटने का भी डर बना हुआ है।
इस संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि जल जमाव व रास्ते को लेकर प्रखंड सह आंचल कार्यालय को लिखित आवेदन दिया गया था । लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 352158
Views Today :
Total views : 506310