श्री बंशीधर नगर( गढ़वा)। NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को भवनाथपुर से भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान कि प्रतिमा की तस्वीर देकर स्वागत किया। द्रोपदी मुर्मू अपने चुनाव प्रचार के सिलसिले में रांची दौरे पर आई है। इस दौरान वे विधायकों व सांसदों से मिल कर समर्थन की अपील कर रही हैं। विधायक भानू ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार को भगवान की प्रतिमा के साथ जीत की अग्रिम बधाई देते हुए राम नाम अंकित सिल्क का अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पक्की है और उनके कार्यकाल में देश और भी बुलंदियों को छुएगा।
Advertisement






Users Today : 10
Total Users : 351757
Views Today : 12
Total views : 505818