नेशनल डेस्क/अभिनव शुक्ला
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत हो गयी है। सबसे सुरक्षित देश माने जाने वाले वाले जापान में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान पूर्व पीएम को एक व्यक्ति ने 2 गोली मार दी थी।
सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के कानून भी सख्ती से लागू हैं। यह घटना शुक्रवार को सुबह जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक अपनी एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान अज्ञात लोगो गोली चलायी गयी। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट और अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे नारा शहर में आयोजित एक चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान हमलावर ने पीछे से गोली मारी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले के बाद जापान के पूर्व पीएम गंभीर रूप से घायल हो थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना तब हुई जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे नारा शहर में एक सभा को संबोधित कर रहें थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें लगभग 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे अपना भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती खबरों में कहा गया है कि हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें गोली लगने वाले के बाद दिल का दौरा भी हुआ जिससे उनकी स्थिति क्रिटिकल मानी जा रही थी।

Advertisement
पीएम नरेन्द्र मोदी के खास दोस्त थे जापान के पूर्व पीएम शिजों आबे
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। इसी क्रम में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को अज्ञात हमलावर ने गोली मारी। जिससे जापान के पूर्व पीएम शिजों आबे की मौत हो गयी। आपको बता दें कि जापान के पूर्व पीएम शिजों आबे ने प्रधानमंत्री पद से गत वर्ष 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। आपको बता दें कि शिजों आबे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। शिजों आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही।गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। आपको बता दें कि गत 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
जापान में रविवार को मतदान होने वाला है
आपको बता दें कि जापान के आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को मतदान होने वाला है।इसके मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम भी जोरो पर थी।
जानकारी के मुताबिक जापान में रविवार को मतदान होने वाला है और पूर्व पीएम शिजों आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और भाषण दे रहे थे। भाषण के दौरान ही किसी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा और वे गिर पड़े।
जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम थे शिजों आबे
शिजों आबे जापान के प्रधानमंत्री के रूप में दो बार का कार्यकाल पूरा किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे अब तक के सबसे लंबे समय तक के प्रधानमंत्री थे। आपको बता दें कि
शिजों आबे को एक आक्रामक शौली वाला नेता माना जाता है। वही खबरों के मुताबिक शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
जापान पूर्व पीएम शिजों आबे की 67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हैं। आबे 2006 से 2007 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय साल तक जापान के पीएम पद पर रहने का भी रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।
गौरतलब है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे ने 2020 में यह कहते हुए पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनकी एक पुरानी बीमारी फिर से उभर आयी है। एक खबर के मुताबिक, उन्होंने उस समय पत्रकारों से कहा था कि अपने कई लक्ष्यों को अधूरा छोड़ना उनके लिए ‘‘परेशान करने वाली बात” है। उन्होंने वर्षों पहले उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानी नागरिकों के मुद्दे, रूस के साथ क्षेत्रीय विवाद और जापान के युद्ध त्यागने वाले संविधान के संशोधन के मुद्दों को हल करने में अपनी नाकामी की बात की थी।
Advertisement








Users Today : 12
Total Users : 350867
Views Today : 12
Total views : 504675