भवनाथपुर(गढ़वा)। कोरोना काल के बाद भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में इस साल बकरीद पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। दो साल कोरोना के कारण सरकार द्वारा दिये गए कई निर्देशों के बाद बकरीद पर इस साल उत्साह दिखा। अरसली, बघमानवा, चौरासी, मकरी, चपरी, पंडरिया, टाउनशिप सहित अन्य जगहों पर ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति पूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह में विभिन्न ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। वही अल्लाह के सजदे में हजारों लोगों ने सिर झुका और तरक्की, अमन, चैन की दुआ की। नमाज के बाद घरों में बकरे की कुर्बानियां दी गई। विभिन्न जनप्रतिनिधियो और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बधाई मुस्लिम समुदाय के लोगो को बधाई दिया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी सतीश महतो इलाके में गश्ती करते दिखेl गश्ती में एसआई सहदेव साह, रामप्रसाद इंदवार, फिलिप्स टोपनो, माणिक राम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामील थे।
Advertisement








Users Today : 0
Total Users : 350912
Views Today :
Total views : 504742