नेशनल डेस्क/हिन्दुतान की आवाज
देश में नए राष्ट्रपति चुनने के लिए आज वोट डाले जा रहे है। वही इस चुनाव में बड़े पैमाने पर विपक्षी पार्टियों के सदस्यों का क्रॉस वोटिंग कर एनडीए उमीदवार द्रोपदी मुर्मु के लिए मतदान करने की खबरे आ रही है। जिससे विपक्षी दलों में चिंता बढ़ गयी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने द्रोपदी मुर्मु जबकि विपक्षी पार्टियों ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मतगणना 21 जुलाई को होगा।
उतर प्रदेश के भोजीपुरा से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।
वही गुजरात के एनसीपी विधायक कंधाल जडेजा ने भी पार्टी लाइन से हटकर द्रोपदी मुर्मु को वोट देने का दावा किया है। ओड़िसा से नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने एनडीए उम्मीदवार को वोट देने की बात कही है। इसके अलावे असम से कांग्रेस पार्टी के कई विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में एनडीए को खुश होने का एक और मौका मिल गया है।
Advertisement







Users Today : 5
Total Users : 350992
Views Today : 5
Total views : 504845